
जमशेदपुर।


जिला पुलिस ने बाईक चोर गिरोह के दो सदस्यो को गिरफ्तार किया है। उनके पास पुलिस ने चोरी के सात बाईक को पुलिस ने बरामद किया है। जो शहर के विभीन्न थाना क्षेत्रो से चोरी की गई थी।
इस बात की जानकारी सिटी एसपी प्रभात कुमार ने अपने कार्यालय मे संवाददाता सम्मेलन मे दी। उन्होने पत्रकारो को बताया कि पिछले कई दिनो शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रो मे बाईक चोरी की घटना काफी मामले थाना मे दर्ज हो रहे थे। इस मामले को जिला पुलिस ने गंभीरता से लेते सिटी डी एस पी अमनदीप सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठन किया गया। उसी टीम ने गुप्त सूचना के आधार गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती से रितिक सिंह को गिरफ्तार किया गया । उसी के निशानदेही पर सोनारी के मनोद विमार को गिरफ्तार किया गया। दोनो को निशानदेही पर शहर के विभिन्न थानो क्षेत्र में चोरी के सात बाईक भी बरामद किए गए। उन्होने कहा कि रितिक सिंह गाड़ी चोरी करता था। मनोज विमार ग्राहक लाकर उस गाड़ी को अलग अलग जगह बेचा करता था। यहा की चोरी की गाड़ी ओड़िसा. पश्चिम बंगाल के ज्यादा बेचा जाता था। उन्होने कहा कि पुलिस ने चोरी के सात बाईक बरामद कर लिए है।

