
बस मालिको ने विधानसभा चुनाव का किराया लेने से किया इनकार


जमशेदपुर।
बस मालिको ने विधानसभा के दौरान किए गए लगाए गए बस का किराया लेने से इनकार कर दिया ।बस मालिको को कहना है कि जिला प्रशासन के चुनाव डयूटी के लिए गए बस का किराया 2060 रुपया तय किया गया था. लेकिन मात्र 1480 रुपया दिया जा रहा हैं।इस कारण हमलोगो ने किराया लेने से इनकार कर दिया।
इस संदर्भ में जमशेदपुर मिनी बस एसोसिएशन के सचिव संजय पाण्डेय ने बताया कि बीते विधानसभा चुनाव में जमशेदपुर मिनी बस एसोसिएशन के द्वारा 100 जिला प्रशासन को दिया गया था।उस वक्त जिला प्रशासन ने बसो का किराया प्रत्येक बस का किराया के रुप में 2060 रुपया की राशी तय की गई थी। शुक्रवार को जिला प्रशासन के ओर से हमलोगो को बुलाया गया कि कहां गया कि पैसा ले जाए.जब हमलोग अपना पैसा लेने गए तो देखा कि हमलोगो को मात्र 1480 रुपया प्रति बस भुगतान किया जा रहा हैं. चुकी हमलोगो को जिला प्रशासन के द्वारा तय की गई ऱाशी नही दी जा रही है ।इस कारण हमलोगो ने उस राशी को लेने से इनकार कर दिया और इस मामले को लेकर जिला के उपायूक्त से सोमवार को मिलकर विरोध किया जाएगा।उन्होने कहा कि इसके पहले हुए लोकसभा चुनाव में .बस मालिको को प्रत्येक बस 2060 दिया गया था।

