
जमशेदपुर ।


बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह स्थित एक लॉज के मालिक के द्वारा आउट हाउस में रहने वाली एक लड़की के साथ बलात्कार करने का मामला प्रकाश मे आया है इस मामले मे पूलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी लॉज के मालिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है
इस सदर्भ मे बिष्टुपुर थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार ने कहा कि ये घटना चार दिन पुर्व की है उन्होने कहा कि पीड़िता के द्वारा दिया गया बयान के अनुसार मो सिराज ने अपने लॉज में काम के बहाने बुलाया और वहा उसके साथ जबरदस्ती की. पीडिता अपने परिजनो के साथ थाना आई और धातकीडीह स्थित एक लॉज के मालिक मो सिराज खान के खिलाफ बलात्कार करने का मामला दर्ज कराया गया .उन्होने कहा कि पुलिस उसी बयान पर कार्रवाई कर आरोपी को जेल भेजा है .

