
जमशेदपुर।


शहर के बर्मामाइन्स थाना क्षेत्र में जुस्को के कार्यालय बस्तीवासियो ने जमकर हंगामा किया। बाद में पुलिस के द्वारा अस्वाशन के बाद मामला शांत हुआ । बताया जाता हैं कि बर्मामाइन्स थाना क्षेत्र के हरिजन बस्ती में जूस्को के द्वारा बिजिली की आपूर्ति की जा रही थी, इस एवज में जुस्को के द्वारा पैसा की मांग की गयी थी .बस्ती बसियो ने जुस्को के अधिकारयो को अस्वाशन दिया था की दुर्गा पूजा का बाद बिजली बिल दे दिया जायेगा. इस दौरान कुछ बस्ती वासियो ने बिल दे दिया । लेकिन महेश मुखी नामक व्यक्ति ने बिल देने से इंकार दिया . आज सुबह जब जुस्को के द्वारा बिल नही देने वालो की जब लाईन काटी जाने लगी तब कुछ लोगो ने इसका विरोध किया। इस दौरान जुस्को के कर्मचारी को पीट भी दिया गया। उस के बाद जुस्को के लोगो के द्वारा इस बात की शिकायत थाना से की गयी । पुलिस घटना स्थल पहुच कर महेश मुखी को पकड़ कर थाना ले आई.।
जैसे बस्ती वासियों को पता चला कि महेश मुखी की पुलिस पकड़ कर थाना ले गई हैं । उस के बाद महेश मुखी को छोड़ना को लेकर साक्ची – बर्मामाइन्स सड़क को जाम कर दिया । बाद मे पुलिस के द्वारा अश्वसान के बाद बस्तीवासी थाना से हटे।

