
जमशेदपुर।


सोमवार को राष्ट्रपिता श्री महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के मौके पर बागबेड़ा हेल्पिंग बॉयज संस्था के द्वारा गरीब बच्चों के सहायतार्थ नि:शुल्क ट्यूसन केंद्र का शुभारंभ बड़ौदा घाट स्थित सरकारी विद्यालय में किया गया। ट्यूशन केंद्र का विधिवत उद्घक्तन बतौर मुख्यातिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बागबेड़ा थाना प्रभारी रामयश प्रसाद, भाजपा के जिला प्रवक्ता अंकित आनंद, समाजसेवी संजय मिश्रा एवं सम्मानित अतिथि के रूप में बागबेडा भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बबलू पाठक,पंचायत के प्रतिनिधी बिजय सिंह मोनू ने सन्युक्त रुप से दीप प्रजवलित कर किया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने ट्यूशन केंद्र का संचालन कर रही हेल्पिंग बॉयज के सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए इस अद्वितीय प्रयास हेतु साधुवाद दिए। कहा कि ऐसा प्रयास विभिन्न बस्तियों और सरकारी स्कूलों में सुनिश्चित हो, इस दिशा में सीएम से विशेष आग्रह करते हुए अनुदान और सहायता की माँग रखी जायेगी। कहा कि समाज की कुरीतियों और ग़रीबी को केवल शिक्षा ही हटा सकती है। ऐसे में अभिभावकों के संग हम सबकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी बनती है कि हम आस पास के स्लम और बस्ती क्षेत्रों में रह रहे शिक्षा पाने में असामर्थ्य बच्चों को शिक्षित बनाने में अपना योगदान सुनिश्चित करें। मौके पर थाना प्रभारी के अलावे भाजपा प्रवक्ता अंकित आनंद एवं सामाजसेवी संजय मिश्रा ने भी संबोधित किया। कहा कि पैसों के अभाव में बच्चों का शिक्षा-दीक्षा न रुके, इस ओर हम सबों को जागरूक होना होगा। कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन हेल्पिंग बॉयज के राम कुमार ने किया। इस दौरान विशेष रूप से गोपाल पुष्टि, रामकेश्वर ओझा, त्रिलोक पारया, राजू लोहार, दीपक शर्मा, अमर कुमार सिंह, आशिष तिवारी, संजय गुप्ता, दीपू दास, दीपक दास, सुमित वर्मा, राजकुमार, देवशिस सरकार, रोशन तिवारी, राजा दास , धर्म दास, चन्दन पान समेत हेल्पिंग बॉय (बागबेडा) के बहुत सारे सदस्य ऊपस्थित थें।

