रेल राज्यमंत्री को झारखंड के संसदीय मंत्री का सुझाव
जमशेदपुर।04 अप्रैल ( हि.स.)
टाटा-पटना को बिहार के बक्सर और टाटा-छपरा एक्सप्रेस को गोरखपुर स्टेशन तक चलनी चाहिए। झारखंड के संसदीय मंत्री सरयू राय ने भारतीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को यह सुझाव दिया है। मंगलवार सुबह संसदीय मंत्री सरयू राय द्वारा अपने फेसबुक अकाउंट में यह पोस्ट किया हैं । जमशेदपुर में बिहार व उत्तर प्रदेश वासियों की संख्या के मद्देनजर संसदीय मंत्री सरयू राय ने रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा से यह मांग की है। रेल राज्यमंत्री भी बिहार व यूपी की सीमा पर गाजीपुर से सांसद हैं।
पुराने मुद्दे पर नई पहल: छोटानागपुर पैसेंजर एसोसिएशन के डॉ. अरुण तिवारी व सिंहभूम चेंबर ऑफ कामर्स के के सुरेश सोंथालिया वर्षों से दक्षिण-पूर्व जोन को पत्र दे रहे हैं। इसमें टाटा-जयनगर व टाटा-भागलपुर की ट्रेनों की मांगे भी शामिल है।
बक्सर के सांसद भी सक्रिय: जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने बक्सर के सांसद अश्वनी चौबे के साथ लोकसभा व रेलवे बोर्ड में इस मुद्दे को उठाया है। सांसद साउथ बिहार को मुगलसराय या बक्सर ले जाने पर भी दवाब बनाए हुए हैं।

