
जमशेदपुर।


शहर के शास्त्रीय संगीत को समर्पित संस्था बंसी बोस म्यूजिक फाउंडेशन के तत्वाधान में सोनारी स्थित “बिजय शताब्दी” हाउसिंग सोसाइटी के सामुदायिक भवन में “बिजया सम्मेलनी” समारोह का आयोजन किया गया I कार्यक्रम के शुरुवात में संस्था के सचिव सुभाष बोस में उपस्थित सभी श्रोताओं एवं कलाकारों को विजया की हार्दिक शुभकामनायें दी I इसके बाद सुर एवं सितार की महफ़िल सजी जिसमे पहली प्रस्तुति में शहर के प्रख्यात शास्त्रीय संगीत गायक नीलांजन मित्रा ने राग दुर्गा …. विलंभित झापताल , मध्यालय एकताल एवं द्रुत तीन ताल में दादरा में पहाड़ी एवं भजन पेश किये , तबले पर स्वरुप मोइत्रा एवं हारमोनियम पर अशोक प्रमाणिक का बखूबी संगत रहा I कार्यक्रम के अंतिम प्रस्तुति में देश के जाने माने प्रख्यात सितार वादक अशीम चौधरी ने आलाप , जोड़ झाला के बाद विलंभित और द्रुत तीन ताल में बंदिश पेश किया I उनके द्वारा बजाये गए तनकारी , मींड झाला बजाया गया I अशीम चौधरी ने सितार की तारों से खेलना शुरू किया तो वहां बैठा हर श्रोता अपनी कुर्सी से मानो बंध गया। उस पर तबले की संगत। फिर हर सम पर तालियों की गड़गड़ाहट। तबले पर शहर के प्रख्यात तबला वादक प्रदीप भट्टाचार्जी बखूबी संगत दिया I

