
जमशेदपुर।


सोशल मिडीया मे चले आरक्षण के विरोध मे भारत बंद का असर जमशेदपुर मे भी देखने को मिला है। हालाकि पिछले बंद को देखते हुए शहर के दुकान मालिको ने अपने दुकानो को नही खोला। वही जिला प्रशासन ने इस बंद मे किसी भी तरह से गड़बड़ी से निपटने के लिए पुरी तरह तैयार थे। जगह जगह पुलिस फोर्स तैनात किया गया।वही मानगो बस स्टैण्ड मे यात्रियो की संख्या काफी कमी रही। यात्री नही मिलने के कारण रांची. चाईबासा. घाटशिला सहित अन्य़ क्षेत्रो की बसे नही चली। ग्रामीण क्षेत्रो मे भी दुकाने नही खुली। घाटशिला, बहारागोड़ा जादुगोड़ा बस स्टैण्ड मे बस नही आई।हालाकि इस बंद का असर रेल यातायात मे नही पड़ा।शहर के सारे निजी और सरकारी विधालय समय पर खुले। हालाकि बच्चो की उपस्थिती कम रही । शहर बंद समर्थको को हुंडदंग को देखते हुए शहर मे वाहनो की संख्या मे कमी देखी गई। जिसका असर डेली कमाने खाने वाले लोगो पर पड़ा।वही कॉलेजो खुले रहे लेकिन छात्रो की संख्या मे काफी कमी रही।
वही दिन ग्यारह बजे के लगभग झारखण्ड ब्राम्हण शक्ति संघ के कार्यकर्ता झंडे और बैनर के साथ बंद कराने निकले। लेकिन उन लोगो को मानगो पूल के पास पूलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।हालाकि इस दौरान बंद समर्थको के साथ पुलिस के थोड़ी बहस भी हुई। लेकिन पुलिस ने सख्ती को दिखाते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया है।

