
सेंट्रल गुरूद्वारा प्रबंध्क कमेटी ने प्रधनमंत्राी के नाम सौंपा ज्ञापन


जमशेदपुर। विगत दिनों पंजाब के जिला फरीदकोट में सिखों के पवित्रा ग्रंथ श्री गुरू ग्रंथ साहिब के पन्नों ; को अज्ञात लोगों द्वारा फाड़ दिया गया। जिससे पूरे विश्व में रहने वाले सिखों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। इस प्रकरण को लेकर लोग आंदोलित हुए हैं एवं जगह जगह धरना प्रदर्शन हो रहे है। इस प्रकरण में झारखंड में रहने वाले सिखों में भी काफी रोष है। इसको लेकर शुक्रवार को सेंट्रल गुरूद्वारा प्रबंध्क कमेटी जमशेदपुर के प्रधन इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में कई गुरूद्वारा के प्रधन ने प्रधनमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम उपायुक्त को एक ज्ञापन सौपा है। प्रधनमंत्री के नाम सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि सिखों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए सेंट्रल गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर मांग करती है कि उक्त घटना के दोषियों को चिन्हित कर गिरफ्रतारी कर कड़ी से कडी कार्रवाई की जाय ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुर्नरावृति न हो। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रमुख रूप से सरदार शैलेन्द्र सिंह, दलबीर सिंह, गुरदेव सिंह राजा, करम सिंह, गुरदयाल सिंह, जोगिंदर सिंह, हरदयाल सिंह सहित कापफी संख्या में सिख समाज के लोग उपस्थित थे।

