
जमशेदपुर।


अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संध के निर्देश पर झारखंड प्राथमिक शिक्षक शंध ने आज उपायुक्त कार्यलय के समीप एक दिवसीय घरना दिया। धऱना के उपरांत राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को तीन सुत्री ज्ञापन सौपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि पुरानी पेंशन योजना को लागु किया जाए। इसके अलावे सातवें वेतन आयोगके अनुशांसाओ को हु- ब-हु लागु किया जाए राष्ट्रीय प्रारंभिक शिक्षक आयोग को गठन किया जाए।
घरना कार्यक्रम में राज्य अंकेक्षक एवं सह प्रधान सचिव आशीष कुमार मिश्र ने मांगो को विन्दुवार चर्चा किया। एवं शिक्षको के ऊपर हो रहे अत्याचार ,दमन एवं शोषण के विरुद्ध जोरदार अंदोलन चलाने का एलान किया। धरने में जिला के सभी नौ प्रखण्डे के अध्यक्ष एवं सचिवो ने भी अपना विचार रखा।

