Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर-प्रशासन व सांसद की मौजदूगी में प्रदर्शनकारी आप के कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया
Top Stories

जमशेदपुर-प्रशासन व सांसद की मौजदूगी में प्रदर्शनकारी आप के कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया

BJNN DeskBy BJNN DeskJune 30, 2015No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

संवाददाता
जमशेदपुरः बिष्टुपुर थाना अंतर्गत साउथ पार्क स्थित जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के आवास सह कार्यालय पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को सांसद, प्रशासन की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. इससे वहां भगदड़ मच गयी. प्रशासन के काफी समझाने पर मामला शांत हुआ. इस घटना से नाराज आप कार्यकर्ता उपायुक्त कार्यालय पहुंचे व वहां धरना दिया. साथ ही घटना के संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा और कार्रवाई की मांग की.
क्या है मामला
आप द्वारा देशव्यापी आह्वान पर देश के भाजपा सांसदों के समक्ष प्रदर्शन करना था. इसके तहत ही आप कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सांसद के आवास पहुंचे. इसमें महिलाएं शामिल थीं. यह प्रदर्शन भाजपा की दो केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज व स्मृति ईरानी तथा एक मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया तथा महाराषट्र की मंत्री पंकजा मुंडे की बरखास्तगी की मांग को लेकर थी. इसके तहत वोल्टाज बिल्डिंग, बिष्टुपुर से एक जुलूस निकाला गया. वहां से मार्च करते हुए तथा केद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुये साउथ पार्क, क्यू रोड स्थित सांसद के कार्यालय सब आवास पर पहुंचे और जम कर नारेबाजी शुरू कर दी. वहां पहले से ही मौजूद भाजपा के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पुलिस प्रशासन के लोग जुटे हुए थे. प्रदर्शनकारी सांसद को एक ज्ञापन देना चाह रहे थे. इस बीच सांसद विद्युत वरण महतो बाहर निकले और प्रदर्शनकारियों को चले जाने को कहा. इतने में वहां मौजूद भाजपा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनकारियों पर आक्रामक रूप से टूट पड़े और दौड़ा-दौड़ा कर मारने लगे. इस बीच वहां मौजूद पुलिस के लोग मूक दर्शक की तरह तमाशा देख रहे थे. प्रदर्शनकारियों को यह समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर उनकी गलती क्या है, जो भाजपा कार्यकर्ता मार पिटाई पुर उतर आये. भाजपा कार्यकर्ता इतने उत्तेजित व उदंड हो गये थे कि प्रदर्शन में शामिल महिलाओं को भी नहीं बख्शा.
बाद में आक्रोशित प्रदर्शनकारी गिरते-पड़ते व दर्द से कराहते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे व धरना पर बैठ गये. बाद में एक ज्ञापन दे कर इस मामले की जांच कराने की बात कही. साथ ही दोषिय़ों को अविलंब गिरफ्तारी की मांग की. साथ ही कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है, तो पूरे जमशेदपुर स्तर पर आंदोलन करेंगे.
हम लोग तो ज्ञापन देने गये थेः प्रेम कुमार
आम आदमी पार्टी नेता प्रेम कुमार ने कहा कि वे तथा उनके कार्यकर्ता तो पार्टी के देश व्यापी आह्वान के तहत शांति पूर्ण तरीके से प्रदर्शन करते हुए सांसद के कार्यालय सह आवास में ज्ञापन देने गये थे. लेकिन वहां पर जिस तरीके से भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद विद्युत वरण महतो तथा पुलिस की मौजूदगी में गुंडागर्दी की, इससे लोक तंत्र कलंकित ही हुआ है. यह साबित हो गया है कि भाजपा के लोगों को लोकतांत्रिक मूल्यों की परवाह ही नहीं है. इससे भाजपा का तानाशाही चेहरा भी सामने आ गया है. इस घटना की जितनी निंदा की जाये, कम है. हमने इस मामले में डीसी को ज्ञापन दे कर कार्रवाई की मांग की है, अगर कार्रवाई नहीं होती है, तो आप व्यापक स्तर पर आंदोलन छेड़ेगी.
हमारे कार्यकर्ताओं ने मारपीट नहीं की, केवल उन्हें भगायाः विद्युत(तसवीर है)
सांसद विद्युत वरण महतो ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि प्रदर्शनकारी रिहायसी इलाके में असंसदीय भाषा का प्रयोग कर रहे थे, प्रधानमंत्री व केंद्रीय मंत्रियों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. हमारे कार्यकर्ताओं ने व उन्होंने स्वयं प्रदर्शनकारियों को रोका, लेकिन वे लोग नहीं माने, तो हमारे कार्यकर्ताओं ने उन्हें वहां से जबरन भगा दिया. श्री महतो का यह भी कहना था कि उनके कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के साथ बदसलूकी की.
ऐसा हो जायेगा, हमने तो सोचा ही नहीं थाः पुलिस
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कहा कि इस प्रकार की घटना हो जायेगी, उन लोगों ने तो सोचा ही नहीं था. जब तक हम लोग कुछ समझ पाते, तब तक खदेड़ा-खदेड़ी शुरू हो गयी. पुलिसकर्मी भी हतप्रभ थे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur News :थाईलैंड में सम्मानित हुए ज्ञानी हरविंदर सिंह

July 25, 2026

Jamshedpur News : शहर के जितेश का स्टार्टअप ALUMNEST दिल्ली में छाया

July 25, 2026

Jamshedpur News :जादूगोड़ा से नेशनल अवार्ड तक: टाटा स्टील फाउंडेशन ने बदली रवि राज की जिंदगी

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.