
बीस सुत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक मे लिया गया निर्णय


जमशेदपुर ।11 जून
बीस सुत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति जमशेदपुर प्रखण्ड की मासिक समीक्षा बैठक प्रखण्ड मुख्यालय सभागार करनडीह में बीस सूत्री कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष राम सिंह मुंडा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, बैठक में जमशेदपुर प्रखण्ड के अन्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही विकास योजनाओं पर चर्चा की गई एवं समिति के सदस्यों के द्वारा कहा गया की जनता के हीत में की जाने वाली योजनाओं को शत प्रतिशत जनता तक पहुँचाने का काम अधिकारी करें, बैठक में श्री मुंडा ने प्रखण्ड कृषि विभाग द्वारा विभिन्न लेम्पस के माध्यम से किसानों को दी जाने वाली खाद एवं बीज समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया, बैठक में उपस्थित उत्पाद विभाग के अधिकारियों को श्री मुंडा ने कहा कि जमशेदपुर एवं शहर से सटे पंचायत क्षेत्रों में अवैध महुआ शराब का कारोबार स्थानीय थाना एवं उत्पाद विभाग के नाक के नीचे फल फुल रहा है, जिसके कारण अनेक गरीब परिवार उजड़ रहा है साथ ही आपराधिक घटनाएँ भी शराब के कारण ही घटित होती है, इस लिए एक समय सीमा के अन्दर जमशेदपुर प्रखण्ड क्षेत्रों को अवैध शराब मुक्त करने का निर्देश दिया गया, उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने प्रथम चरण में बागबेड़ा पंचायत क्षेत्रों एवं हाईवे क्षेत्र के देवघर पंचायत को शराब मुक्त पंचायत बनाने का वादा किया, इसके बाद करनडीह, सुन्दरनगर से लेकर गधड़ा गोविन्दपुर आदि क्षेत्रों को अवैध शराब मुक्त किया जाएगा, बैठक में श्रमिक कल्याण विभाग के अधिकारियों को कहा गया कि जमशेदपुर के असंगठित मजदूरों को उनका उचित मजदूरी भुगतान कराने के लिए जाँच टीम बना कर जाँच करायें एवं कम मजदूरी देने वाले भेन्डरों को काली सूची में डालें, साथ ही कहा गया कि मनरेगा मजदूरों के साथ साथ पंचायत क्षेत्रों के मजदूरों का जोब कार्ड बना कर अधिक से अधिक मजदूरों को सरकारी सहायता दिलायें ,बैठक में पशुपालन पदाधिकारी ने कहा कि जमशेदपुर प्रखण्ड मुख्यालय में आगामी 12-13-14 को पशुपालन, कृषि एवं सहकारिता विभाग द्वारा मेला लगाया जाएगा जिससे विभिन्न प्रकार की जानकारी किसानों को दिया जाएगा, बैठक में जमशेदपुर अंचल कार्यालय के हल्का कर्मचारी दिवंगत अरुण कुमार लाल के निधन पर शोक प्रकट करते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया, विगत 7-6-17 को उनका निधन हो गया था, बैठक में पेयजल विभाग, विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग चिकित्सा विभाग,खाद्य आपूर्ति विभाग,आदि के अलावा श्री राम सिंह मुंडा, पारुल सिह, दीपक निशाद, नीरज सिह, प्रमीला साहु , भगीरथ जी, अभिषेक आनंद आदि उपस्थित हुए।

