
जमशेदपुर।

गुरु गोविंद सिंह जी के 350वें प्रकाशोत्सव के रंग में रंगे जमशेदपुर के गोपाल मैदान में अस्थायी गुरु दरबार में चल रहे विशाल लंगर में ‘समाधान’ के सदस्यों ने मंगलवार को जल सेवा दी। समाधान की अध्यक्षा पूनम विग के अलावे संस्था के संरक्षक दिनेश कुमार,कोषाध्यक्ष कुलजीत सदाना,रमेश खंडेलवाल,नर्मदेश्वर सिंह,एसके मिश्रा,अंकित आनंद,अनीता विभार, संतोष,मधुस्मिता बेरा समेत संस्था के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में समाधान द्वारा श्रद्धालुओं के बीच जल सेवा दी गयी। मौके पर संस्था के संरक्षक दिनेश कुमार ने कहा कि धार्मिक उत्सव समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों को आपस में जोड़ता है।

