
जमशेदपुर।
पार्को मे मजनूओ के खिलाफ अभियान चलाने के बाद जिला पुलिस ने अब नशेड़ियो के खिलाफ अभियान चलाया । इसी क्रम में गुरुवार को शहर के जुबली पार्क और मोदी पार्को में नशा करने वाले के खिलाफ जिला पुलिस ने पार्को से खदेड़ा । इस दौरान पार्को कुछ युवाओ को पकड़ा गया गए और कईयो को उठक बैठक भी कराया गया । जिन्हे हिदायत देकर छोड़ दिया गया।


इस सबंध में डी एस पी (पीसीआर) सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस को कई दिनो से शिकायत मिल रही थी कि पार्को मे युवाओ के द्वारा बैठकर नशा का सेवन किया जाता है। नशा के दौरान पार्को में आनेवाले सैलानियो के साथ अभद्र व्यहार भी किया जाता है। अगर कोई परिवार इसका विरोध करता है तो उन नशेड़ियो के द्वारा मारपीट तक की जाती है। इसी के मद्देनजर पार्को में यह अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पार्को मे नशा कर रहे लोगो को खदेड़ा गया।

