
जमशेदपुर ।


पूर्वी सिहभूम जिला के धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र स्थित ऊपर सोल गांव के रहने वाला कलयुगी पिता ने अपनी 10 वर्ष के बेटे की हत्या तालाब में डुबा कर दी है। वही पुलिस घटना स्थल पहुंचकर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेज दिया है।वही आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।जबकि उस सहयोग करने वाले उसके दोस्त फरार है।
इस सबंध में धालभुमगढ थाना प्रभारी श्याम नरायण ओझा ने बताया कि धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र स्थित ऊपर सोल गांव की रहने वाली एक महिला मंगलवार की रात थाना आकर अपने पति मेहेन्द्र टुडू पर दस साल के बेटे दिलीप टुडू को गायब कर देने का आरोप लगा कर थाना मे मामला दर्ज कराया । उसके शिकायत पर आज पुलिस ने महेन्द्र टुडू को गिरफ्तार कर पुछताछ की। तो उसने स्वीकार किया कि उसने ही अपने दो दोस्तो के साथ मिलकर अपने बेटे को पानी में डुबा कर मार डाला है। उसके बाद घटनास्थल पहुंचकर शव को तालाब से बरामद कर लिया है। वही आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि उसके दो दोस्त की गिरफ्तारी के लिए जगह जगह छापामारी की जा रही है।

