
जमशेदपुरः


राजनगर थाना क्षेत्र से अपराधियों द्वारा बीती रात एक पिकअप वैन लूट की घटना को अंजाम दिया गया था. जिसका उदभेदन राजनगर पुलिस द्वारा चौबीस घंटा के अंदर कर लिया गया. मामले के दोनों नामजद अभियुक्तों दशरथ प्रधान एवं सुदाम प्रधान को राजनगर पुलिस ने वैन सहित गिरफ्तार कर लिया. घटना की जानकारी देते हुए राजनगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि उक्त दोनों अपराधकर्मियों की पुलिस को लम्बे समय से तलाश थी. श्री कुमार ने बताया कि दोनों अपराधकर्मी राजनगर थाना क्षेत्र के तेतला गांव के रहनेवाले हैं, तथा कई मामलों में नामजद हैं. बीती रात भी वैन के ड्राईवर की शिकायत पर पुलिस द्वारा संदिग्ध स्थानों पर छापामारी कर उक्त दोनों अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया.

