
जमशेदपुरः अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर झारखंड विकास मोरचा (झाविमो) के महानगर अघ्यक्ष हाजी फिरोज खान के नेतृत्व में मानगो अक्षेस कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया. मांगों में मानगो के आजादनगर क्षेत्र की उपेक्षा की बात भी कही गयी है. साथ ही मानगों के आजादनगर क्षेत्र में कच्ची सड़कों को को पक्कीकरण करने की मांग की है. विशेष पदाधिकारी को दिये गये ज्ञापन में मांग की गयी है कि मानगो क्षेत्र में आजादनगर में कई जगहों पर सार्वजनिक नल लगाने की मांग की है. साथ ही रमजान को देखते हुए मसजिदों के सामने स्ट्रीट लाइट लहाने तथा साफ-सफाई कराने तथा आजादनगर क्षेत्र में विकास कार्य तेज करने की मांग की गयी है.
ज्ञापन में श्री खान ने भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फिल्टर प्लांट में हंगामा करने करने को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि अब तो उनकी सरकार है और खुद ही विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं.शायद वे भूल गये हैं कि वे विपक्ष में नबीं सत्ता में है. ज्ञापन देनेवालों में मुख्य रूप से अफरोज आलम, पप्पू खान, बसर खान, मो ताज, इमरान खान, रउफ खान, चंदन आदि शामिल थे.

