
जमशेदपुर।
प्रदर्शन कर रहे अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा(युवा) पर पुलिस के द्वारा बरसाई गई लाठियां के दौरान कई पत्रकार भी घायल हो गए है। वही इस घटना के बाद पत्रकारो ने उपायुक्त के पास जाकर अपना रोष प्रकट किया। उसके बाद सभी एस एस पी से भी मुलाकात कर घटना की जानकारी दी।


इस लाठी चार्ज के दौरान घायल हुई वरिष्ठ पत्रकार अन्नी अमृता ने बताया कि जिस प्रकार की घटना घटी है उससे यही लगता है एक सोची समझी साजिश के तहत पत्रकारो पर हमला किया गया है। उन्होने घटना के बारे मे बताया कि सबकुछ ठीक चल रहा था। मै अपने टीम के साथ प अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा(युवा) के अध्यक्ष समरेश सिंह का बाईट ले रही थी। उसी वक्त पीछे से आवाज आई कि मारो जब तक कुछ समझ पाते तब तक इस भागम दौड में मुझे किसी वे घक्का दे दिया। और मै गिर गई। मेरे गिरने के बाद कुछ पुलिस वाले तो मेरे बदन पर चढ कर गए। उन्होने किसी तरह मै उठी अपनी जान बचाई। इसी प्रकार की बाते प्रभात खबर के निखील सिंह, मनमोहन सिह , न्यूज 11 के प्रभात ने कही। इस घटना मे ई टी वी के कैमरा भी क्षतिग्रस्त भी हो गया है।
वही इस घटना के विरोध में उपायुक्त कार्यलय में मौजुद पत्रकारो ने जमकर विरोध किया।और नारेबाजी करते हुए उपायुक्त कार्यलय पहुंचे। और अपनी बाते रखी।
उल्लेखनीय है कि उपायुक्त कार्यलय में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा(युवा) के द्वारा निरजंन सिह हत्याकांड के अभियुक्त की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यलय में प्रदर्शन के दौरान पुलिस के द्वारा लाठी चलाई गई। अचानक हुए लाठी चार्ज की घटना के दौरान कई पत्रकार चोटिल हुए।

