
● उलियान निवासी ढ़ाई वर्षीय प्रबाल डे नेफ्रोटिक सिंड्रोम बीमारी से है ग्रस्त
● दिनों दिन पेट एवं शरीर मे हो रही है सूज़न
● इलाज़ कराने में परिजनों को हजे आर्थिक मदद की ज़रूरत
● मदद को आगे आएं युवा, परिजन को सौंपा 10000 का आर्थिक सहयोग


जमशेदपुर।
कदमा के उलियान निवासी देबाशीष डे का पुत्र ढ़ाई वर्षीय नन्हा प्रबाल डे नेफ्रोटिक सिंड्रोम बीमारी से ग्रस्त है। कई महीनों से परिजन देश के कई बडे अस्पतालों में बेहतर इलाज़ के लिए चक्कर काट रहे हैं किन्तु बीमारी ठीक होने का नाम नहीं ले रही। बच्चे के मदद के लिए पड़ोसियों ने मीडिया और सोशल प्लेटफार्म से आर्थिक सहयोग की अपील की। जिसके बाद से धीरे धीरे सहयोग के लिए कई हाथ आगे बढ़ रहे हैं। जानकारी मिलने पर सिदगोड़ा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता विवेक जायसवाल ने शुक्रवार को दस हज़ार रुपये की सहयोग राशि बच्चें की माँ से मिलकर सौंपी। ज्ञातव्य हो कि बच्चे को लेकर परिजन आज शाम ही वेल्लोर रवाना हुए हैं जहाँ कुशल डॉक्टरों की टीम बच्चे का परीक्षण करने के बाद ही उचित जानकारी दे पाएंगे। परिजनों के अनुसार ईलाज़ में अभी और लगभग तीन लाख से अधिक ख़र्च होने की संभावना है। मौके पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अंकित आनंद एवं भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी कुमार सौरव में भी परिजनों से मिलकर हर संभव सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया। कहा कि जल्द की इस मामले को उपायुक्त श्री अमित कुमार के संज्ञान में लाकर प्रशासनिक स्तर से आर्थिक सहयोग दिलाने का प्रयास होगा। वहीं सांसद एवं मुख्यमंत्री महोदय से भी इस मामले में सहयोग करने की अपील की जाएगी।

