
जमशेदपुर।


अखिल भारतीय नाई संघ के द्वारा टेल्को थाना क्षेत्र के मनिफीट निवासी पंकज ठाकुर के गुमशुदा होने के बाद उसके खोजबीन में पुलिस की लापरवाही का आरोप लगते हुए जिला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के उपरांत साथ ही जिले के उपायुक्त को ज्ञापन सौपा गया।
गौरतलब हो की पंकज ठाकुर नामक युवक पिछले आठ दिनों से अपने घर से लापता है। आठ दिनों पूर्व ये अपने घर से किसी काम के लिए निकला था और आज तक घर वापस नहीं आया है। इस आलोक में पकंज ठाकुर के परिजनों ने टेल्को थाना उसके गुमशूदगी की रिर्पोट भी दर्ज कराई है। परन्तु अब तक युवक का कोई पता नहीं चल पाया है।
वहीँ दो दिनों पूर्व युवक का बाइक सीतारामडेरा थाना क्षेत्र से बरामद किया गया था । परन्तु उसके बाद युवक का पता नहीं चल पाया है, इनके परिजनों के अनुसार पंकज अपने साथ उदय चौधरी ने साथ मिलकर कोई व्यवसाय किया था।पिछले कुछ दिनों से पैसों के लेन-देन में उनका आपसी विवाद भी हुआ था। परिजनो का आरोप है कि पकंज के लापता होने के पीछे उसके साथी उदय का ही हाथ है और पुलिस उसे अविलम्ब गिरफ्तार कर लापता पंकज का पता लगाये।

