
जमशेदपुर।


मानगो के सुकन बस्ती में झाड़ी में 1 दिन की बच्ची को पुलिस ने बरामद किया है बच्ची का वजन 500 ग्राम होने के कारण उसकी स्थिति गंभीर है । इस कारण उस बच्ची को एम जी एम अस्पताल के nicu में रखा गया है।वही बच्ची कि हालत नाजूक बनी हुई है। बच्ची की सूचना मिलते ही बच्ची को गोद लेने के लिए लोगो कि भीड़ उमड़ पड़ी है। बताया जाता है कि बीति रात बच्ची को एमजीएम थाना क्षेत्र के बालीगूमा बस्ती के झाडियो मे फेंक दिया था। वही झाड़ियो मे घंटो पडे़ रहने के बाद भी बच्ची जिन्दा है। फिलहाल बच्ची एमजीएम अस्पताल मे मौत और जिन्दगी कि जंग लड़ रही है। वही कई लोग उस बच्ची को गोद लेने के लिए एम जी एम अस्पताल में डाक्टरो से सर्पक में है।

