
जमशेदपुर।
स्वच्छता मे जमशेदपुर नबंर एक लाने के लिए जिला प्रशासन की टीम जीतोड़ के मेहनत कर रही है। जिले के स्वच्छता के लिए सर्वे के टीम 12 जनवरी को जमशेदपुर आनेवाली है। टीम के आने पर शहर मे कही गंदगी न दिखे उसके लिए जिला प्रशासन दिन रात एक किए हुए है। उसी कड़ी मे जमशेदपुर के जिला प्रशासन ने जुस्को के सहयोग से एक नया हाईटैक नगर मिनी बस स्टैण्ड का निर्माण साकची बस स्टैण्ड के ठीक बगल में कराया है।जिला प्रशासन इस स्टैण्ड से शहर के सभी मिनी बस को स्टैण्ड से चलाने के लिए कहा है। लेकिन मिनी बस के मालिको खरमास के कारण इस स्टैण्ड से बस चलाने से इनकार कर दिया है। वही इसको लेकर जिल के उपायुक्त को मिनी बस एसोसिएशन के लोगो ने आपत्ति जताई है। लेकिन सुत्रो से मिली जानकारी अनुसार उपायुक्त ने मिनी बस एसोसिएशन के सदस्यो को साफ तौर पर इनकार कर दिया ।


मिनी बस एसोसिएशन के अध्यक्ष चन्द्रदेव प्रसाद ने कहा कि इस मामले मे कहा कि अत्याधुनिक तरीके से बना नया बस पड़ाव शहर के लिए काफी गौरव की बात है। लेकिन खरमास होने के कारण कई बस मालिक वहां नही जाना चाहते है। क्योकि हमारे संस्कृतिकी के अनुसार खरमास मे कोई भी नया काम नही किया जाना चाहिए। इस मामले को लेकर उपायुक्त को अवगत करा चुके है। हमलोग उपायुक्त से यही मांग करते है कि वे इस मामले को खुद संज्ञान में ले और मिनी बस एसोसिएशन को लोगो को राहत दे। हमलोग उपायुक्त को आश्वस्त करते है। कि 15 जनवरी से शहर के सारे मिनी बस नए बस पड़ाव से चलने लगेगी।

