
जमशेदपुर।
प्रधानमंत्री आवास योजना के जिन 300 लाभुकों को आज भव्य कार्यक्रम कर गृह प्रवेश के शगुन स्वरुप नारियल दिए गए, कार्यक्रम के उपरांत उनमे से दो लाभुकों रतन कुमार दास और सोनाराम मुर्मू के घर पर शाम को विशेष पदाधिकारी संजय कुमार उपहारों के साथ औचक ही पहुँच गए। डिमना बस्ती निवासी रतन कुमार दास के घर जाकर उन्होंने रतन को एक मोबाईल फ़ोन जबकि और पत्नि श्रीमती मिठुरानी दास को रसोई सम्बन्धी गिफ्ट पैक उपहार में देते हए नए घर की बधाई दी । इस मौके पर लाभुक दंपत्ति की दोनों बच्चियों ने खुश होते हुए बताया कि आज उन लोगों ने अपने घर पर भी गृह प्रवेश की विस्तार से पूजा की है। इसके उपरांत गोडगोड़ा खिकड़ीगुट्टु स्थित सोनाराम मुर्मू के घर पहुंचकर संजय कुमार ने सोनाराम एवं उनकी पत्नी बसंती मुर्मू को बधाई देते हुए बर्तनों का सेट उपहार में दिया। इस दौरान उनके साथ सिटी मैनेजर देबाशीष प्रधान, गायत्री कुमारी, बिपुल कुमार , अविनाश कुमार आदि के अलावा दर्जनों स्थानीय नागरिक मौजूद थे।

