
जमशेदपुर।
पुरे देश भऱ में फिलहाल रैफ के 10 बटालियन है और 6 बटालियन जल्द बनाये जाएगें ये बाते जमशेदपुर मे पत्रकारो से बातचीत के दौरान रैफ के आई जी के एस भंडारी ने कहा. वे जमशेदपुर स्थित रैफ के 106 बटालियन के निरीक्षण करने आए हुए थे. निरीक्षण के दौरान पत्रकारो से बातचीत के दौरान उन्होने कहा कि पुरे देश मे रैफ के 10 बटालियन कार्यरत है सरकार के पास 6 और बटालियन बनाने का प्रस्ताव गया है जिसमे से एक रैफ 106 के अगल बगल एक और बटालियन बनाने का भी प्रस्ताव हैं . उन्होने कहा कि जमशेदपुर के सुंदरनगर स्थित 106 बटालियन के पास एरिया काफी बड़ा है, यहां से झारखंड के अलावे बिहार .ओड़ीसा को कवर किया जाता है और यहां से दंगा ग्रस्त या प्रभावित इलाके जाने मे 15-16घंटे लग जाते है. इसको देखते हुए जमशेदपुर के रैफ के 106 बटालियन अगल बगल इलाके मे एक और रैफ बटालियन बनाने पर विचार किया जा रहा हैं.हालाकि नये 6 बटालियन का के लिए किन किन स्थानो का चय़न किया गया, इसका खुलासा उन्होने फिलहाल नही किया.
उन्होने कहा कि देश के सभी रैफ बटालिय़न को नन लेथल विपन (कम नुकसान पहुँचाने वाले हथियार) दे दिया गया है. इस हथियार के आ जाने से कम से कम नुकसान मे भीड़ को नियत्रीत किया जा सकता हैं.
उन्होने कहा कि रैफ के द्वारा समाज के प्रति काफी दायित्व है और समय समय पर रैफ के द्वारा सोशल गतिवीधीया भी किया जाता रहा है और भी इसे बढ़ाने की जरुरत हैं।उन्होने रैफ106 बटालियन के कार्यो को संतोष जनक बताया.मौके पर मुख्य रुप से कमांडेट पंकज कुजूर, सेकेड कमांडेट अश्वनी कुमार झा, सी एमओ एसपी यादव.डीसी विजय शंकर ,अभिषेक बर्मा सीसी झा सहित अन्य लोग मौजुद थे।



