
जमशेदपुर।


पीड़ित मानवता की सेवा को तत्पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम ने आज यहां बाराद्वारी स्थित देवनगर के अग्निपीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए उपायुक्त सह अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाईटी अमित कुमार एवं उपाध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात कुमार के नेतृत्व में गांधी आश्रम में अस्थायी रूप से रह रहे उन परिवारों के बीच राहत सामाग्री व नकद रकम उपलब्ध कराया। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाईटी को नकद राशि, राहत सामाग्री एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के लिए अपने खाते से 57 हजार रुपया का चेक रेड क्रॉस सोसाईटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह को प्रदान किया। इस अवसर पर यहां के जनप्रतिनिधि विधायक एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास के विधायक प्रतिनिधि श्री पवन अग्रवाल ने उपस्थित रहकर राहत सामग्री बंटवाने में मदद प्रदान किया। रेड क्रॉस सोसाईटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह के मार्गदर्शन ने रेड क्रॉस कार्यकर्ताओं ने राहत सामग्री सहित नगद राशि बांटने का कार्य सुचारु तरीके से किया।

