
जमशेदपुर।


विजयादशमी में बिरसा नगर रावण दहन समिति के द्वारा जॉन नंबर 3 कुवाँ मैदान मे.. रावण दहन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के जे वी एम के केन्द्रीय सचिव अभय सिहं रूप में उपस्थित थे। उनके द्रारा रावण को जलाया गया। इस दौरान उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि यह पर्व सत्य, न्याय, कर्तव्य, धर्म, एवं कल्याण का प्रतीक है। इस पर्व से हमे सत्य की राह मे चलने की प्रेरणा मिलती है। और दुष्ट कितना भी बलशाली हो अगर वह अधर्मी होगा तो उसका अंत होना निश्चित है.।कार्यक्रम में jmm के प्रमोद लाल, jvm के बबुआ सिंह, jmm के छोटू लोहार, धनंजय सिंह, जीतू गोराई, बलजीत सिंह, jvm के अभिषेक कुमार सहित हजारो आदमी के समक्ष आतिशबाजी के साथ रावण दहन सम्पन्न हुआ।

