
दुर्गा पूजा को लेकर यातायात गाईड लाईन जारी


जमशेदपुर।
दुर्गा पूजा व मुहरम को लेकर जिला प्रशासन ने जारी किया यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से चलाने के लिए गाईड लाईन को जारी कर दिया है। इसके अलावा कई दिशा निर्देश जारी किया गया।
यातायात पुलिस के द्वारा जारी गाईड लाईन के अनुसार 19 अक्टूबर से 22 अक्टुबर तक दिन के 12 बजे से अगले दिन सुबह तक बड़ी गाड़ियो का शहर मे प्रवेश निषेध रहेगा। हालाकि सुबह 6 बजे से 12 बजे तक भारी वाहनो का आवागमन जारी रहेगा।
इसके अलावे 23 अक्टुबर और 24 अक्टुबर को सुबह 9 बजे से अगले दिन सुबह 5 बजे तक बड़े वाहनो का प्रवेश वर्जित रहेगा। वही 23 अक्टुबर को सुबह 8 बजे से 9 बजे तक एक घंटे के लिए बड़ी गाड़ियो को शहर आने जाने के लिए छुट दी गई है। इसके अलावे 24 अक्टुबर को सुबह 6 बजे से 9 बजे तक भारी वाहनो का शहर मे आ सकते है। लेकिन 9 बजे के बाद एक बार फिर नो इंट्री लगा दी जाएगी।
इसके अलावे बाईक पर तीन सवारी , शराब पी कर गाड़ी चलाने वालो विशेष ध्यान जिला के यातायात पुलिस के द्वारा ऱखा जाएगा।

