
#.


संवाददाता
जमशेदपुरः दक्षिण बिहार एक्सप्रेस से रायपुर जा रहा एसआईएस सिक्यूरिटी का जवान टाटानगर के प्लेटफार्म से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया. रेलवे के अस्पताल में प्राथमिक उपचार .के बाद उसे एमजीएम लाया गया. घटना रविवार की है घायल युवक का नाम अगस्टीन है. वह दुमका के ननकू कुरवा गांव का रहनेवाला है.
घटना के संबंध में युवक ने बताया कि वह जसीडीह से ड्युटी के लिए रायपुर जाने के लिए दक्षिण बिहार एक्सप्रेस पर सवार हुआ था. सीट नहीं मिलने के कारण गेट के पायदान पर बैठा था. ट्रेन जब टाटानगर के प्लेटफार्म पर पहुंची, तो उसी क्रम में उसका पैर प्लेटफार्म में फंस गया.

