
जमशेदपुर।


सोमवार की छेड़खानी के बाद शहर मे फैले दंगा के मामले मे पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि शहर मे दंगा एक साजीश के तहत कराया गया है । इसके पीछे कौन है जिला प्रशासन को इस साजिश का पर्दाफाश करना चाहिए । उन्होने जिला प्रशासन के कार्रवाई पर प्रशन चिह्न उठाते हुए कहा कि इस मामले मे जिला प्रशासन का रवैया ठीक नही रहा। छेड़खानी की घटना हुई थी तो पुलिस ने इस मामले मे मामला दर्ज क्यो नही किया ।
वही उन्होने कहा कि ये घटना जमशेदपुर में दंगा भाजपा मे अंदरुणी कलह के काऱण हुई है।उन्हेने कहा कि इस मामले जो भी दोषी है उस पर टाडा लगना चाहिए।ताकि इस तरह करने पूर्व कोई भी लोग सोचे।उन्होने कहा कि जिला प्रशासन के द्वारा पुरे शहर लगाया गए कर्फ्यू पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिला प्रशासन को पुरे शहर मे कर्फ्यू लगाना नही चाहिए। ये फैसला जिला प्रशासन का गलत रहा ।प्रशासन को कर्फ्यू लगाना ही थी तो खाली मानगो मे ही लगाना चाहिए।कर्फ्यू का लाभ जमाखोड़ो को मिला।

