
थर्ड लाइन के लिए एक हजार का आबंटन आयाः डीआरएम


टाटानगर रेलवे स्टेशन एक नंबर प्लेट फॉर्म की लंबाई बढ़ेगी
चक्रधरपुर रेल मंडल में यात्री सुविधा पखवाड़ा का प्रारंभ
जमशेदपुरः चक्रधरपुर रेल मंडल के प्रमंडलीय रेल प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि थर्ड लाइन के लिए चक्रधरपुर मंडल के तहत बननेवाले थर्ड लाइन के लिए एक हजार करोड़ का आबंटन प्राप्त हो गया है, जिससे इसके कार्य में तेजी आयेगी. यह जानकारी श्री प्रसाद ने टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी. वे यहां यात्री सुविधा पखड़ा का शुभारंभ करने आये हुए थे. श्री प्रसाद ने कहा कि टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म को लंबाई बढ़ायी जायेगी, जिसके लिए 14 करोड़ का फंड मिल गया है. इसकी लंबाई बढ़ने से 24 बोगियोंवाली ट्रेनों का ठहराव हो सकेगा. डीआरएम ने बताया कि टाटानगर के आलावा गुवा, सीनी व सोनुवा रेलवे स्टेशनों के प्लेटफार्मों लंबाई बढ़ायी जायेगी. श्री प्रसाद ने यह भी जानकारी दी कि टाटानगर रेलवे स्टेशन बर्मामाइंस की बनने वाली दुसरे द्वार को चालू करने में तकनीकी अड़चन आ रही है, जिस कारण यह रुका पड़ा है.लेकिन उस अडचन को जल्द दुर कर लिया जाएगा।
डीआरएम ने बताया कि अब लाउंड्री प्लांट रेलवे स्टेशन पर ही खोला जायेगा. जल्द ही इस पर काम शुरु हो सकेगा. अब स्टेशन पर प्लास्टिक की डस्टबिन के बजाये, स्टेनलेस स्टील की डस्टबिन रखी जायेगी. श्री प्रसाद ने बताया कि रेल के कर्मचारियो के लिए आगामी 2 जून को योगा कैंप चक्क्रघरपुर में लगाया जायेगा,
पीआरएस बिल्डिंग आदित्यपुर का उद्घाटन 8 को
डीआरएम राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि आदित्यपुर का चिर प्रतीक्षित पीआरएस बिल्डिंग का उद्घाटन आगामी 8 जून को दक्षिण पूर्व के महाप्रबंधक करेंगे. साथ ही टाटानगर रेलवे स्टेशन पर एक्सक्लेटर का भी उद्घाटन करेंगे.

