
जमशेदपुर।


देश की प्रतिष्ठित संगीत संस्था डोवरलेन संगीत सम्मलेन , कोलकाता के तत्वाधान में आयोजित “प्रतिभा खोज प्रतियोगिता -2018” प्रतियोगिता में शहर के ख्यातिप्राप्त कत्थक गुरु पंडित संदीप बोस के शिष्य तरित सरकार ने कत्थक नृत्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया I तरित के जीत पर नृत्यांगन इंस्टिट्यूट ऑफ़ परफोर्मिंग आर्ट्स, जमशेदपुर के सभी सदस्यों ने ख़ुशी व्यक्त की I
डोवरलेन संगीत सम्मलेन क्या है
दवेर लेन संगीत सम्मेलन में सालाना शास्त्रीय नृत्य महोत्सव प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है। यहां रोशन कुमारी, चित्रा विशेश्वरन, संजक्त पाणिराही, सोनल मान सिंह, लीला श्यामसन, शोवना नारायण, सुतापा तालुकदार, बिरजू महाराज, केलूचरण महापात्रा, चितेश दास और कोलकाता और भारत के अन्य हिस्सों के प्रमुख नर्तकियों जैसे प्रसिद्ध कलाकारों ने यहां प्रदर्शन किया है। यहां तक मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के नर्तक भी यहाँ समय समय पर भाग लिए , यहाँ वैजयंतीमाला, आशा पारेख, हेमा मालिनी, वाणी गणपति, सुधा चंद्रन, शोबा आदि ने अपनी प्रस्तुति दी ।

