
डॉ अजय आचार संहिता के मामले में कोर्ट में पेश
जमशेदपुरः कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा पिछले लोकसभा के प्रत्याशी डॉ अजय कुमार आचार संहिता के मामले में सोमवार को सीजेएम अशोक कुमार की अदालत में पेश हुए. कोर्ट की ओर से उनके खिलाफ आरोप गठन कर दिया गया है. तत्कालीन इंसपेक्टर के भोला प्रसाद सिंह के बयान पर मामला दर्ज किया गया था. कालीमाटी रोड में 2013 के 26 नवंबर में एक होर्डिग में बाबूलालाल की तसवीर लगी होने के मामले में समन जारी किया गया था.

