
जमशेदपुर।
पुलिस की लाख कोशीशो के बावजूद शहर में चोरी की घटनाओ का रुकने का नाम नही ले रहा है। उलीडीह थाना क्षेत्र स्थित डिमना बस्ती मे भाड़े के मकान मे रहने वाले मनोज यादव के घर मे बिती रात अज्ञात चोरो के द्रारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। इस दौरान चोरो ने घर मे ऱखे पचास हजार नगद सहित करीब एक लाख के गहने भी ले उड़े।


बताया जाता है कि मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र स्थित डिमना बस्ती के रहने वाले मनोज यादव पेशे से ट्रक चालक है। वह ट्रक लेकर बाहर गए हुए थे। बीती रात उसकी पत्नी खाना खा कर बगल में स्थित अपने मामी के यहां चली गई। सुबह स्थानिय लोगो ने उन्हे जानकारी दी कि उसके घर का ताला टुटा हुआ है। उसी सुचना पर जब अपने परिवार के साथ वहा पहुंची तो देखा कि घर का ताला टुटा हुआ है। और घर के अंदर सारा समान बिखरा पड़ा हुआ है। मनोज यादव की पत्नी के मुताबिक उसके घर मे अलग अलग जगह रखे करीब पचास हजार नगद और उसके गहने चोरो ने चोरी कर ली है।
वही घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस का दावा है कि चोर जल्द पकड़ लिए जाएगे।

