
जमशेदपुर।


जिला पुलिस ने ठेकेदार रामशकल यादव हत्याकांड का खुलासा कर दिया है । पुलिस के मुताबिक इस हत्याकांड को अंजाम नामजद अभियुक्त विक्की ताप़डीया ने उपेन्द्र सिह के साथ मिलकर भाडे के अपराधियो के द्वारा दिया था।
इस सदर्भ मे जिले के एस एस पी अनुप टी मैथ्यु ने बताया कि ठेकेदार रामशकल यादव औऱ विक्की तापडिया दोनो मिलकर बिल्डर का काम करते थे। दोनो को बीच विवाद हो गया था। और यही विवाद राम शकल यादव का हत्या का कारण बना। उन्होने कहा कि इस मामले मे बिष्टुपुर थाना में राम शकल के पत्नी रजु देवी के बयान पर विक्की तापडिया , संदीप तापडिया ,मुन्ना तापडिया सहित अन्य खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था।उसी आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरु की । विक्की तापडिया को गिऱफ्तार किया .। और शक के आधार पर उपेद्र सिह के दुसरा पार्टनर उपेन्द्र सिह से पुछ ताछ की गई .। पुछताछ के बाद उन्हे छोड़ दिया गया। शक के आधार पर उपेन्द्र सिह के बॉडी गार्ड को अंगद राय हिरासत मे लिया गया। पुछ ताछ के क्रम मे अंगद राय़ ने काफी महत्व पुर्ण जानकारी दी । उसी आधार पर पुलिस ने मुनमुन सिह ,नितेश कुमार तिवारी ,पंकज कुमार शर्माऔर अविनाश कुमार को गिऱफ्तार किया गया।गिरफ्तार लोगो से पुछताछ के बाद पता चला कि इस हत्याकांड मे मनोज सिंह की मुख्य भुमिका रही।उन्होने कहा कि राम शकल यादव को गोली मारने मे मनोज सिह का बेटा बाबु .रोहीत सहित अन्य अपराध कर्मीयो ने मिलकर की ।उन्होने कहा कि विक्की तापडीया से मनोज सिह की मुलाकात उपेन्द्र सिह के माघ्यम से हुआ था।
एस एस पी ने कहा कि पुलिस जांच पड़ताल पता चला कि राम शकल यादव हत्या के बाद अपराधी मोटर साईकिल सवार अपराधी सीधे आदित्यपुर पहुंचे।वहा मुनमुन सेन के घर पर मोटरसाईकिल और हथियार देकर सीधे सभी वहां से चले गए। मुनमुन सेन के यहां से हथियार और मोटरसाईकिल को लेकर पंकज शर्मा, नितेश और अविनाश ने बागबेड़ा स्थित उपेन्द्र सिह के आवास पर पहुंचाया।
उन्होने कहा कि उपेन्द्र सिह और रामशकल यादव दोनो मिलकर बस का कारोबार करते थे।फिलहाल उपेन्द्र सिह फरार है और मुख्य शुटर मनोज सिह की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम बनाया गया है। जल्द उसकी गिरफ्तारी हो जाएगी।
उन्होने कहा कि पुलिस ने पकडाये अभियुक्तो से 9 एम एम का पिस्टल , 7.62 बोर का रेगुलर पिस्टल . 9 एमएम का 2 मैगजीन तथा 16 चक्र जिन्दा कारतुस बरामद किया गया ।और हत्या मे प्रय़ुक्त किया गया मोटर साईकिल भी बरामद कर लिया गया ह ।

