

जमशेदपुर।22 फऱवरी
टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिवीजन ने आज वर्ष 2061-17 के लिए वेस्ट बोकारो के 187 मेधावी विद्यार्थियों को ज्योति फेलोशिप प्रदान किया। फेलोशिप वितरण कार्यक्रम टाटा स्टील ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती रुचि नरेंद्रन ने सुश्री मीता सिंघल, सुश्री रंजना सिंह, सुश्री उर्मिला एक्का, हेड, टाटा कल्चरल सोसायटी, श्री संजय कुमार सिंह, जीएम, वेस्ट बोकारो डिवीजन और श्री मोहन महतो, प्रेसिडेंट, आरसीएमएस के साथ विद्याथिर्यों को सम्मानित किया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा, ’’विद्यार्थी देश के भविष्य हैं, जो अपने परिवार, समुदाय और देश के विकास में अहम भूमिका निभायेंगे। जब आप सितारों के सपने देखते हैं और कड़ी मेहनत करते हैं, तब आप सब कुछ हासिल कर सकते हैं।’’
श्री सिंह ने अपने संबोधन में कहा, ’’इस पहल के साथ हमने इन विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य का बीज बोया है और अब इस बीज को वृक्ष के रूप में रूपांतरित करने का दायित्व इन विद्यार्थियों पर है, जो केवल कड़ी मेहनत और समर्पण से ही संभव है।’’
विदित हो कि आर्थिक रूप से पिछड़े अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के कक्षा सात से बारहवीं के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा सुलभ कराने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से कंपनी ज्योति फेलोशिप देती है। इस पहल का लक्ष्य उनकी शैक्षणिक व कॅरियर आकाक्षाओं को पूरा करने में उन्हें सक्षम बनाना है।
आज विद्यार्थियों को नगद राशि के अलावा, सोलर लैंप के साथ कन्वर्टीबल येलो बैग दिया गया, जिनका उपयोग किताबें ढोने के साथ-साथ छोटे से डेस्क के रूप में भी किया जा सकता है। 6 टॉपर्स को अलग से कम्प्यूटर टैबलेट भी दिये गये। आज ज्योति फेलोशिप के तहत 10.99 लाख रुपये की धनराशि बांटी गयी। पिछले वर्ष, ज्योति फेलोशिप के तहत 123 विद्यार्थियों के बीच 6.73 लाख रुपये की धनराशि वितरित की गयी थी।
आज के कार्यक्रम में श्री सनक घोष, चीफ, क्वैरी एबी ऐंड ई, श्री आनंद कुमार, चीफ, स्पेशल प्रोजेक्ट्स , श्री बी वी सुधीर कुमार , चीफ़ सीबी , श्री काजल होता , चीफ़ पी एंड ईएम ,समेत टाटा स्टील व टीएसआरडीएस के अन्य वरीय अधिकारियों और आसपास के गांव के पीआरआई सदस्यों ने हिस्सा लिया। अंत में श्री मोहन महतो ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का समन्वय श्री केशव रंजन, यूनिट हेड, टीएसआरडीएस ने किया।
रवि झा/हिन्दुस्तान समाचार

