
मुख्य मंत्री का छोटानगरा गांव में पांरपरिक नृत्य एवं वाद्य के साथ भव्य स्वागत

जमशेदपुर।
झारखण्ड़ राज्य मुख्य मंत्री रघुवर दास का छोटानगरा गांव में पांरपरिक नृत्य एवं वाद्य के साथ भव्य स्वागत किया गया.कार्यक्रम में साथ आए लक्ष्मण गिलुवा पष्चिम सिंहभूम सांसद,बड़कुवंर गागराई पूर्व मंत्री,जोबा मांझी विधायक मनोहरपुर एवं गीता कोड़ा का भी लोगों ने स्वागत कर फूल माला की झड़ी लगा दी.निर्मित भव्य मंच को छोड़ रघुवर दास मुख्य मंत्री प्रषासनिक पदाधिकारियों की टीम के साथ आम जनता की समस्याओं से रूबरू होने के लिए दरबार लगा सीधे जनता के सामने हाजिर हो गए. 19 जून को ग्रामीणो व आम लोगों की बाते जनता दरबार में सुनते हुए उन्होंने कहा कि सेल के पदाधिकारियों को वार्ता कर दिशा निर्देश दिए गए है कि बाहर के लोगों के बजाय स्थानीय लोगों की नियुक्ति की जाय.उन्होंने बेरोजगारी के समस्या को हल करने की घोषणा करते हुए कहा कि दस हजार पुलिस कर्मियों की तथा 600 जमादार की बहाली झारखण्ड़ सरकार करेगी.उन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त झारखण्ड़ की कल्पना करते हुए घूस लेने वाले लोगों की सूचना 181 नं पर देने पर कार्यवाही किए जाने की बात कही. उन्होंने लोगों को सरकार के साथ जुड़ शांति पूर्वक झारखण्ड़ राज्य के विकास में सहयोग देने की अपील की.झारखण्ड़ वासियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि गांव की समस्या पर ध्यान दिया जाएगा.स्वयं को गरीब बताते मुख्यमंत्री श्री दास ने कहा कि झारखण्ड़ में गरीबों तथा मजदूरों को विकास होगा.उन्होंने दावा किया कि आगामी 5 वर्षो में झारखण्ड़ समृद्धषाली राज्य होगा.उन्होंने विकास के लिए क्षेत्र में षांति सुरक्षा की कामना करते हुए जनता की सुरक्षा के लिए प्रत्येक हाईवे पुलिसिया पेट्रोलिंग के लिए 15 वाहन तैनात रहेगें. उन्होंने भष्टाचार षोषण समाप्त करने का दावा करते हुए षोषण में आम जनता की भागीदारी की मांग की.ग्रामीणों के लिए उन्होंने घोषण किया कि 80 प्रतिशत चेक डैम की राशी सरकार देगी तथा मात्र 20 प्रतिषत राषि उन्हे लगाना होेगा.पारा शिक्षकों की समस्या हल करने के प्रति अष्वासन दिया.लंबे अरसे से पड़े माईंसों को लीज नवीकरण के प्रति सकारात्मक सुझाव देते हुए कहा कि माईंस डेवल्पमेंट कमिषन कॅमिटी बना दी गई है, जिसके सर्वे रिर्पोट राॅची भेजे जाने के आधार पर माईसों को खोली जाएगी ताकि बेरोजगारों को रोजगार मिल सके.झाड़फूॅक ग्रामीण के बचाने तथा पूरी तरह से स्वस्थ झारखण्ड़ की कल्पना करते हुए श्री दास मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत के माध्यम से दवा वितरण कर ग्रामीणोें को स्वस्थ रखा जाएगा.उन्होंने अष्वासन दिया कि कि जिस क्षेत्र के लोगों की भाषा होगी ,उसी भाषा के षिक्षकों की बहाली किया जाएगा.उन्होंने कहा कि सारंडा का पूरा रोड़ टेक अप हो चुका है.सरकार जो कहेगी वही विकास करेगी.कहीं से भी किन्तु परन्तु वाली स्थिति नहीं होगी.

