
जमशेदपुर। भुइंयाडीह बस पड़ाव परिसर में मंगलवार को जमशेदपुर अक्षेस का कैंप कार्यालय खोला गया। बस स्टैंड में इस शिविर कार्यालय को खोलने का मुख्य उद्देश्य जेएनएसी के अधिकारियों की यहाँ नियमित मौजूदगी सुनिश्चित करना है, ताकि नागरिक सुविधाओं, राजस्व वसूली तथा स्वच्छता आदि विषयों की सतत निगरानी होती रहे। उक्त शिविर कार्यालय में सप्ताह के प्रथम पांच दिनों में सुबह 2 घंटे नगर प्रबंधक रंजन पांडेय मौजूद रहेंगे। जो न केवल यात्रियों से जुडी समस्याओं बल्कि बस संचालको, दुकानदारों आदि की समस्याओ को सुन निस्तारण करने का प्रयास करेंगे। उक्त शिविर कार्यालय के बाहर शिकायत पेटिका की भी व्यवस्था की जा रही है।

