
व्हाट्सएप 7635094335 पर भेजे “हाँ” या ” नहीं”, और लकी ड्रा से जीतें स्मार्ट फ़ोन

जमशेदपुर। जेएनएसी ने वास्तविक सर्वे के ठीक पूर्व एक आंतरिक सर्वे करके अपने इलाके के नागरिकों से जानना चाहा है कि क्या जमशेदपुर शहर में बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष स्वच्छता के प्रति सकारात्मक माहौल बना है या नहीं। अर्थात पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार शहर में साफ सफाई की स्थिति में तुलनात्मक सुधार हुआ है कि नहीं। खुले में पेशाब और खुले में कूड़ा फेंकना, पॉलिथीन उपयोग आदि पर प्रतिबन्ध के मामले में जेएनएसी द्वारा किये गए प्रयासों से संतुष्ट है या नहीं। नागरिकों को जेएनएसी के व्हाट्सऐप नंबर 7635094335 पर ” हा” या ” न ” लिखना है। नागरिकों से विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने अपील की है कि वे बिलकुल निष्पक्ष होकर सन्देश भेजें और अपने नगर निकाय की निरपेक्ष रेटिंग करें। बताया कि 11 और 12 जनवरी को उक्त प्रतिक्रियाएँ भेजने वालों में से दोनों दिन एक एक व्यक्ति को लकी ड्रा से स्मार्ट फ़ोन दिया जायेगा। कहा कि लकी ड्रा में सभी के नाम शामिल किये जायेंगे भले ही जवाब “हाँ ” या ” न ” में से कुछ भी दिया गया हो। उक्त प्रतिक्रिया देने के लिए लिए सिर्फ 11 और 12 जनवरी ही निर्धारित है।

