
जमशेदपुर।
जुबली पार्क में अपने परिवार के साथ एक जनवरी को घुमने आई बागबेड़ा के रहने वाली बच्ची लापता हो गई। वही काफी खोजबीन के बाद भी बच्ची नही मिलने पर बच्ची के परिजन के द्वारा बिष्टुपुर थाना में गुमशूदा का मामला दर्ज कराया गया है ।
बताया जाता है कि बागबेड़ा के रहने वाले चंदन कुमार अपने परिवार के साथ जुबली पार्क घुमने आए थे। सोमवार की शाम अचानक फुवाड़ा चलाया जाने के बाद सभी बच्चे इधर उधर भागने लगे। भागने के क्रम उनकी पांच वर्षीय बेटी(सिमरन) अचानक गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद नही मिलने पर उसकी गुमशूदा से सबंधित रिर्पोट बिष्टुपुर थाना मे दर्ज कराई गई।वही बच्ची के अचानक लापता हो जाने से बच्ची की मा हाल सबसे ज्यादा खऱाब है।



