
जमशेदपुर-


मुसाबनी और आस -पास के जगहों सहित पूरे पूर्वी सिंहभूम जिले में ‘बच्चा चोर’ के अफवाह में निर्दोष लोगों की जान भीड़ ले रही है । इसके विरोध में और जन- जागरण अभियान के तहत मुसाबनी पंचायत प्रतिनिधि एवं स्थानीय प्रशासन ने पूरे मुसाबनी में लाउडस्पीकर संग अभियान चलाया । जिसमें जिला पार्षद सुभाष सरदार, आजसू नेता बुधेश्वर मुर्मू, डीएसपी अजित कुमार विमल, सीओ साधु चरण देवगम, बीडीओ संतोष गुप्ता संग क्षेत्र के तमाम प्रबुद्ध नागरिक सम्मलित थें।

