
जमशेदपुर।


मानगो के दाईगुट्टु इलाके मे छोटु पंडित की हत्या के मामले खाध व आपुर्ती मंत्री सरयु राय ने कहा कि ये घटना की जितनी निंदा की जाए। उतनी कम है । उन्होने जिला पुलिस के कार्यशैली पर प्रशन चिन्ह लगाते हुए कहा कि वे इतनी बड़ी घटना शहर पर हो जाए और एस एस पी को पता ही नही । वे टाटा मुख्य अस्पताल छोटु पंण्डित के परिजनो से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होने पत्रकारो से बातचीत करते हुए कहा कि जिला पुलिस अपराध नियत्रण मे फेल है । शहर के विधी व्यवस्था पुरी तरह चौपट हो गई है। उन्होने कहा कि अगर एस एसपी शहर मे नही है तो और कोई पुलिस के लोग शहर में नही थे। उन्होने कहा कि जिला पुलिस सुचना तंत्र काफी कमजोर है। उन्होने कहा कि वे कौन लोग है जो छोटु पंडित को मारवाना चाहते थे। पहले साजिश के तहत लोगो ने उसे जेल भेजवाया और जेल से आने के बाद उसकी हत्या करवा दी गई । कही न कही किसी की साजीश है। उन्होने जिला पुलिस से मांग की है कि वे छोटु पंडित के हत्यारे को जल्द से जल्द पकड़ा जाए । वही दिनेशानन्द गोस्वामी ने भी इस घटना की निंदा । उससे पूर्व टीएमएच मे दोनो नेताओ ने टाटा मुख्य अस्पताल मे जाकर उनके परिजनो से मुलाकात की और ढांढस बंधाया।
गौरतलब है कि भाजपा नेता छोटुपण्डित की हत्या गुरुवार को देर शाम मानगो स्थित उसके आवास से कुछ दुरी पर जाकर गोली मार कर दी गई थी। छोटु पण्डित सक्रिय भाजपा का कार्यकर्ता के रुप मे जाना जाता था। भाजपा के पश्चिम के विधायक सरयु राय का काफी कारीबी था।जेल मे रहने के दौरान सरयु राय उससे मिलने जेल भी गए थे।

