
जमशेदपुर


पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में तिलक पुस्तकालय में अपराह्न 4:00 pm बजे से कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में होली मिलन सह स्वागत समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमे टाटा वर्कर्स यूनियन के नवनिर्वाचित कमिटी के पदधिकरियों का स्वागत जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा किया जाएगा । जिसमे टाटा वर्कर्स यूनियन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, टुन्नू चौधरी, शाहनवाज आलम, भगवान सिंह के साथ उपाध्यक्ष, सचिव, मसचिव एवं अन्य पदाधिकारियो को अंगवस्त्र व् फुल गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर भोजपुरी गायन का भव्य आयोजन किया गया , महान तबला एवं नाल वादक सुनील सहाय अपनी टीम के साथ प्रदर्शन दिया । होली के मधुर संगीत भोजपुरी गीत का आनंद सभी ने लुत्फ़ उठाया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अजय कुमार उपस्थित थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय खां ने किया। मंच का संचालन उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव ने किया और धन्यवाद ज्ञापन एल बी सिंह ने किया । अंत में स्वादिष्ट ब्यंजन भोज का सभी ने आनंद उठाया ।
समारोह में मुख्य रूप से इंटक नेता चन्द्रभान सिंह, प्रदेश कांग्रेस सचिव एस आर ए रिज़वी छब्बन, रामाश्रय प्रसाद, सराएकेला अध्यक्ष देबू चटर्जी, सचिव अजय सिंह, आनंदमय पात्रा, राज किशोर यादव, आर के सहगल, के के शुक्ला, शिवजी यादव, परितोष सिंह, अमरजीत नाथ मिश्रा, अजय मिश्रा, प्रशांत चौबे, अवधेश सिंह, खगेन चन्द्र महतो, जितेन्द्र सिंह, रामस्वरूप यादव, संजय सिंह आजाद, अपर्णा गुहा, ब्रजेन्द्र तिवारी, अजय मिश्रा, शशि भूषण, राजेन्द्र राव, शाहिद अख्तर, प्रिंस सिंह, देवशरण शिंह, सुनील झा, संजय सिंह, ओ पी चौधरी, रीना घटक, रामचंद्र प्रसाद के साथ बहुत सारे कांग्रेसजन मौजूद थे ।

