
जमशेदपुर।


आदित्यपुर एक ओल्ड एम टाईप स्थित जयराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब अपनी पुरानी परंपरा का निर्वाह करते हुए इस बार भी दुर्गापूजा में शहर वासियों को एक अच्छा व भव्य पूजा पंडाल दिखाने के लिए निर्णय लिया है. इस बार कमेटी द्वारा समुद्र के बीच पालवाहक नाव की आकृति का पूजा पंडाल देखने को मिलेगा, जो काफी आकर्षक होगा. उक्त पालवाहक नाव पौराणिक समय का है तथा उसी नाव के माध्यम से कोलंबस ने अमेरिका की खोज की थी. पंडाल के ऊपर (छत सिलिंग) में अनोखा कलाकृति रहेगी. पंडाल की ऊंचाई 75 फीट एवं चौड़ाई 80 फीट रहेगी. पंडाल बनाने का जिम्मा पार्वती डेकोरेटर (मेचेदा), पश्चिम बंगाल को दिया गया. मुख्य कारीगर अशोक डे की देखरेख में 45-50 कारीगर दिन-रात पंडाल के निर्माण कार्य में लगे रहेंगे. पंडाल में प्लाईबुड, फॉम, मोम व फाइबर आदि का इस्तेमाल होगा. वहीं मां दुर्गा की प्रतिमा मेदनीपुर से तैयार कर यहां लाया जायेगा, जो 21 फीट ऊंचाई व 28 फीट चौड़ी रहेगी. इस बार आकर्षक विद्युत सज्जा रहेगा, जो कोलकात्ता की रहेगी. पंडाल की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जायेगा, जिसमें मेटल डिटेक्टर एवं कई सीसीटीवी कैमरा लगा रहेगा.
इस पूजा कमेटी के संरक्षक सह ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह, अध्यक्ष एके श्रीवास्तव, जीएसपी सिन्हा, जगदीश नारायण चौबे, समरेंद्रनाथ तिवारी, प्रभात रंजन श्रीवास्तव, डॉ मृत्युंजय सिंह, पार्षद अंबुज कुमार, कन्हैया सिंह, शंकर सिंह, प्रवीण सिंह, धमेंद्र प्रसाद, किशोर यादव है।
गौरतलब है कि जयराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब विगत करीब 25 साल से भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण करते आ रही है, जो शहरवासियों ही नही अपितु झारखंड के समीप राज्यों से भी काफी संख्या में लोग देखने पहुंचते हैं. वर्ष 2016 में यह क्लब अंर्तराष्टï्रीय एकता व महिला सशक्तीकरण थीम का पूजा पंडाल बनाकर शहर में काफी चर्चित रहा था.

