
जमशेदपुर। जदयु पार्टी की जमशेदपुर महिला मोर्चा द्वारा महिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन बिष्टुपुर क्यु रोड स्थित नारी निकेतन भवन मे आयोजित किया गया था ! कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि युवा जदयु झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष डॉ पवन पाण्डेय जी एंव विशिष्ट अतिथि के रूप मे प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमति विजयवासनि पाण्डेय जी उपस्थित थी ! कार्यक्रम की शुरूआत भगवान बिरसा मुण्डा के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया ! कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए युवा जदयु झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष डॉ पवन पाण्डेय जी ने कहा की झारखण्ड महिला पुरी तरह असुरक्षित है राजधानी रॉची समेत पुरे राज्य मे महिला उत्पिडन, बलात्कार एंव हत्या आये दिन आम बात हो गई है, जब झारखण्ड मे पुर्ण बहुमत की भाजपा की सरकार बनी तो लगा की यह सरकार महिला शसक्तिकरण के दिशा मे तो जरूर काम करेगी,महिलाओ को आत्म निर्भर बनाने का काम होगा, पंचायत चुनाव मे महिलाओ के लिए विशेष व्यवस्था होगी,लेकिन जब से झारखण्ड मे भाजपा की पूर्ण सरकार बनी है तब से झारखण्ड की महिलाओ का बद से बद्दतर हाल हो गया, झारखण्ड मे सरकार नाम की चीज दुर दुर तक कही नजर ही नही आती है, एैसे माहौल मे जदयु पार्टी के महिला कार्यकर्ताओ की भुमिका और अधिक बढ जाती है, आप सभी मुखर होकर सरकार की नितियो का विरोध करिए,झारखण्ड मे सरकार शराब बंदी नही करेगी तो आप लोग ही छोटी टोली बनाकर शराब बंदी अभियान को मजबुत करने के लिए गॉव गॉव मे पदयात्रा निकालिए,महिलाओ को जागरूक किजिए, जिस राज्य मे महिला उठ खडी होगी वहॉ की सरकार को मजबुर हो जाना होगा और आपकी मांगे पुरी होगी ! महिला प्रदेश अध्यझ विजयवासनि पाण्डेय जी ने महिलाओ को संगठन मजबुत करने के बारे मे कहा ताकी ज्यादा से ज्यादा महिला कार्यकर्ता आंदोलन मे हिस्सा ले सके ! कार्यक्रम मे सर्वसम्मति से जमशेदपुर महिला मोर्चा का अध्यझ श्रीमति सबिता देबी को बनाया गया! कार्यक्रम का संचालन ज्योति सोय ने किया तथा धन्यवाद चम्पा सोना ने दिया ! कार्यक्रम मे सरिता देबी,रिंकी देबी,सीता देबी,छबी देबी,पुनम देबी,लालती देबी उपस्थित थे !!


