
विधायक प्रतिनिधि (भाजपा नेता) संजीव मुखर्जी पर हमले मामले में एमजीएम पहुँचे भाजपा जिलाध्यक्ष
जमशेदपुर।03नवबंर(हि स)
पश्चिम विधानसभा से मंत्री सरयू राय के स्वास्थ्य मामलों के विधायक प्रतिनिधि संजीव मुखर्जी पर गुरुवार रात असामाजिक तत्वों द्वारा कारित हमले पर आक्रोश व्यक्त करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार कार्यकर्ताओं संग एमजीएम थाना पहुँचे। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी से आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार करने को कहा। वहीं भाजपा नेता संजीव मुखर्जी ने हमले की लिखित शिकायत देते हुए प्राथमिकी दर्ज़ कराई। विदित हो कि गुरुवार रात गोकुलनगर में असामाजिक तत्वों द्वारा विधायक निधि से बन रही सड़क खोदे जाने की सूचना संजीव मुखर्जी को मिली। उन्होंने रात ग्यारह बजे मौके पर पहुंच लोगों से ऐसा न करने को कहा। इसपर असामाजिक तत्वों ने धारदार हथियार और डंडे से इनपर हमला बोल दिया। इस दौरान संजीव को सर पर गहरी चोटें आई हैं। बाद में सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे स्थानीय भाजपा नेताओं ने उनका एमजीएम अस्पताल में उपचार कराया। आज थाना पहुँचे भाजपा जिलाध्यक्ष ने 24 घँटे में आरोपियों को गिरफ़्तार करने की माँग की है। कहा कि सरकारी योजनाओं को नुकसान पहुंचाने वाले समाज के दुश्मन हैं। ऐसे लोगों से सख्ती से निपटा जाना चाहिए। इस दौरान थाना प्रभारी में उचित कार्यवाई का आश्वासन दिया। थाना पहुँचे भाजपा नेताओं में जिला उपाध्यक्ष चितरंजन वर्मा, जिला मंत्री राकेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी दीपक पारिख,विकाश सिंह,नित्यानंद सिन्हा,राजेश सिंह,संध्या नंदी,उलीडीह मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र पासवान,मानगो मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार साव समेत अन्य मौजूद थें।
हिन्दुस्थान समाचार/ रवि झा

