
जमशेदपुर।


चोटी कटवा अफवाह मे साहेबगंज मे एक महिला की पीट पीट कर हत्या के बाद जिला पुलिस काफी सजग हो गई है। इस प्रकार की घटना पूर्वी सिहभुम न हो जाए उसे देखते एस एस पी के आदेश में जिले के कई थाना क्षेत्र मे जागरुकता अभियान चलाया गया है। इसके लिए शाति समिती से लेकर पंचायत स्तर लोगो की बैठक कर इस सबंध में बतलाया जा रहा है कि इस तरह की किसी प्रकार की सुचना मिले तो पुलिस को सुचना दे । न कि कानुन हाथ में ले। खासकर इस प्रकार का जागरुकता अभियान ग्रामीण ईलाको मे विशेष तौर पर चलाया जा रहा हैं। थाना प्रभारियो ने ग्रामीणो से कह रहे है कि वे इस प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दे। अगर कोई इस प्रकार की अफवाह फैला रहा है तो तुरंत स्थानिय पुलिस को इसकी सुचना दे।
इस सबंध में बागबेड़ा थाना प्रभारी रामश्रय प्रसाद ने बताया कि वर्तमान समय में बाल कटवा की अफवाह जोरो से फैल रहा है। इसका प्रतिकुल असर समाज पर पड़ रहा है। जिसके कारण विधि- व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है। उन्होने आम जनता से आग्रह होगा अफवाहो पर ध्यान न दे और अफवाहो फैलाने वालो पर कड़ी नजर रखा जा रहा है। उन्होने कहा कि अगर कोई अफवाह फैला रहा है तो इसकी सुचना दिया जाए। उन्होने कहा कि फिर अगर कोई इस सबंध मे गलत अफवाह फैलाएगा तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि इसी शहर मे कुछ माह पहले बच्चा चोर के अफवाह मे चार लोगो की पीट पीट कर हत्या कर दी गई थी।

