
आंदोलन के बिना हक नहीं देने का इतिहास रहा है यूसिल प्रबंधन का – मजदूर यूनियन
जमशेदपुर।
नए वेज रिविज़न को लेकर शुक्रवार को सीआईएसएफ़ मैदान के पास यूसिल संयुक्त समन्वय श्रमिक मोर्चा द्वारा किए गए गेट सभा मे यूसिल के कर्मचारियो की भारी भीड़ थी ।
इस गेट सभा मे यूनियन प्रतिनिधियों ने यूसिल प्रबंधन पर जमकर भड़कते हुए कहा की यूसिल प्रबंधन कुछ लोगो को अपने झांसे मे लेकर कर्मचारियो को आपस मे लड़ाने का काम कर रहा है एवं उचित वेज रिविज़न करना नहीं चाहता है यूनियन प्रतिनिधियों ने कहा की यूसिल का इतिहास रहा है की बिना हड़ताल या आंदोलन के कभी भी प्रबंधन द्वारा मजदूरो का हक नहीं दिया गया है , यूनियन प्रतिनिधियों ने कहा की उचित वेज रिविज़न एवं अन्य मांगो के लिए हमे आंदोलन के लिए तैयार रहना होगा ।
सभा मे पहुंचे विधायक सह सुमु यूनियन के अध्यक्ष चंपई सोरेन ने यूसिल प्रबंधन से चार दिन के अंदर मजदूर हित मे समझोता करने की मांग की एवं नहीं पर आंदोलन करने की चेतावनी दी उन्होने कहा की वेतन पुनरीक्षण समझोता को लेकर यूसिल प्रबंधन बहुत लंबा समय खींच रहा है इससे कोई भी मजदूर असंतुष्ठ और आक्रोशित हो सकता है प्रबंधन ऐसा काम न करे जिससे मजदूर भड़के और चारो यूनियन मजदूर हित मे एकजुट है इसे यूसिल प्रबंधन समझ ले ।
मौके पर यूनियन के रमेश मांझी , राजाराम सिंह , सुनील बेहरा , प्रदीप कुमार भकत , दुर्गा चरण , चंदशेखर पंडित सहित अन्य मौजूद थे ।



