
जमशेदपुर।


सत्य और अहिंसा के प्रेरणास्रोत के रूप में पूरी दुनिया में याद किए जाने वाले महात्मा गांधी को सामाजिक संस्था औसम इंडिया द्धारा सोमवार को मानगो गांधी घाट में बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजलि अर्पित की गयी। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन झा नेे कहा कि महात्मा गांधी भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। इसके बावजुद आजादी के 70 साल बाद भी गांधी जी को आधिकारिक रूप से राष्ट्रपिता का दर्जा नहीं दिया गया है। राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश साहू नेे कहा कि भारत के राष्ट्रपिता कहे जाने वाले महात्मा गांधी को बेशक जनता ‘राष्ट्रपिता’ कहती हो, लेकिन भारत सरकार उन्हें राष्ट्रपिता नहीं मानती। यह जानकारियां केंद्र सरकार से सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत मिली हैं। मौके पर मौजूद संस्था के महासचिव विजय सिंह, कोषध्यक्ष राजू गोप, अजय शर्मा, दीपक कुमार, मुकेश यादव आदि ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जीवन अपने आप में एक प्रेरणा है। उनका कहा हर एक वाक्य आज भी उतना ही सार्थक है जितना उस वक्त था।

