
जमशेदपुर।
गुरुग्राम के रेयान इन्टरनेशनल स्कूल के कक्षा दो के छात्र प्रधुम ठाकुर का जन्म जमशेदपुर में हुआ था। प्रदुमन ठाकुर के पिता वरुण चन्द्र ठाकुर की पढाई लिखाई जमशेदपुर मे ही हुई यहां छोटा गोविदपुर में उनके परिवार के लोग रहते है।
बताया जाता हैं कि प्रधुम के दादा श्रीनाथ ठाकुर जमशेदपुर के उपायुक्त कार्यलय से कार्यरत थे। कार्य के दौरान ही श्रीनाथ ठाकुर का कैसर हो जाने के कारण देहांत हो था । श्रीनाथ ठाकुर के दो पुत्र और एक पुत्री थी। बड़े बेटे वरुण नौकरी करने नई दिल्ली अपने परिवार के साथ चला गया । उनकी कैंसर से मौत हो जाने के कारण अनुकंपा मे उनके छोटे बेटे तरुण चन्द्र ठाकुर को सरकारी नौकरी हुई थी। वरुण चन्द्र ठाकुर के दोनो बच्चे का जन्म जमशेदपुर के मर्सी अस्पताल में हुआ।
दादा के बरसी पर शहर आता था प्रदुम्न
वरुण ठाकुर दुर्गा पूजा के वक्त होने वाले अपने पिता के बरसी मे प्रत्येक वर्ष जमशेदपुर आते थे। लेकिन इस बार वरुण ठाकुर अपने परिवार क साथ गर्मी छुट्टी में ही अपने घर जमशेदपुर आए थे। वही प्रदुमन के असमय मौत पर स्थानिय लोग काफी दुखी है।
पुरा परिवार गुरुग्राम रवाना
वही इस घटना के बाद वरुण चन्द्र ठाकुर की मां , छोटा भाई, बहन और ससुराल के लोग शुक्रवार को ही गुरुग्राम के लिए रवाना हो गए है। घर की चाबी पड़ोसी को दे कर गए है।वही पड़ोसियो इस घटना से काफी अफसोस है।
हत्या की जांच सी बी आई से हो- प्रदुम के फुफा
वही इस घटना से आहत प्रदुम्न के फुफा अनील झा ने कहा कि इस घटना का जांच सी बी आई से होनी चाहिए। इस मामले में जो भी दोषी हो उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलना चाहिए ताकि इस प्रकार की काम फिर कोई न हो। उन्होने कहा कि उस बच्चे को गोदी मे हमलोगो ने खिलाया है,अभी गर्मी छुट्टी मे यहां आय़ा था। अगर पता होता तो हमलोग यहां से उसे नही भेजते है। उन्होने कहा कि इससे बड़ा अनर्थ कुछ नही हो सकता है।

