
● उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे संघ से जुड़े 200 दुकानदार : बाबला राय
● उपायुक्त के हस्तक्षेप से मिली राहत से दुकानदार संतुष्ट : पंकज मिश्रा
जमशेदपुर.खड़ंगाझार बाज़ार के सब्जी विक्रेताओं को भाजपा की माँग पर उपायुक्त के स्तर से अंतरिम राहत मिल चुकी है।बावजूद इसके बाज़ार में राजनीतिक दलों की सक्रियता विशेष बढ़ गयी है। रविवार को कांग्रेस नेता आनंद बिहारी दूबे, झामुमो के मंगल कालिंदी के साथ अन्य स्थानीय नेताओं ने खड़ंगाझार बाज़ार में बैठक किया। नेताओं ने वन विभाग द्वारा किये गए घेराबंदी पर ऐतराज जताते हुए विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया। इस दौरान महज़ दस से बारह सब्जी विक्रेता ही उनके साथ बैठक में शामिल हुए। बैठक के क्रम में कांग्रेस-झामुमो नेताओं ने 11 सितंबर को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन का ऐलान किया है। इस आशय की जानकारी मिलने पर खड़ंगाझार बाज़ार सब्जी विक्रेता संघ ने कड़ा ऐतराज जताया है। बाज़ार में बढ़ती राजनीतिक हस्तक्षेप को संघ ने स्वार्थ की राजनीति से प्रेरित बताया है। सब्जी विक्रेता संघ के अध्यक्ष बाबला राय और उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने रविवार को जारी बयान में बताया कि कुछ लोगों की मंशा बाज़ार को अशांत करने की है। वन भूमि को घेरकर लाभ अर्जित करने की मंशा से कुछ स्थानीय लोग बाहरी नेताओं को राजनीतिक हस्तक्षेप के लिए आमंत्रित कर रहे हैं जो गलत है। खड़ंगाझार सब्जी विक्रेता संघ इसका समर्थन नहीं करेगी। पंकज मिश्रा ने बताया कि रविवार शाम को बाज़ार के सब्जी विक्रेताओं कि आपसी बैठक संपन्न हुई जिसमें तय हुआ कि वे सभी उपायुक्त के हस्तक्षेप से वन विभाग द्वारा मिली अंतरिम राहत से बाज़ार संघ से जुड़े सभी दुकानदार संतुष्ट हैं। वहीं 11 सितंबर को उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन के निर्णय से सब्जी विक्रेता संघ में स्वयं को अलग रखने का निर्णय किया है। सब्जी विक्रेता संघ से जुड़े लगभग दो सौ से अधिक सब्जी विक्रेता प्रशासन के साथ रहेंगे। संघ के उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि कुछ बाहरी और स्थानीय नेताओं द्वारा वन विभाग की घेराबंदी को क्षति पहुँचाया जा रहा है, इसपर वन विभाग द्वारा दोषियों को चिन्हित कर के कार्यवाई करने की माँग की गयी। बताया कि जबरन कुछ दुकानदारों को सड़क पर दुकान सजाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है और बदले में पैसों की माँग की जाती है। इससे सड़क यातायात भी बाधित हो रही है। सब्जी विक्रेता संघ ने जिला उपायुक्त से इसपर कड़ी कार्यवाई की माँग रखी है। संभावना व्यक्त किया कि कुछ लोग बाज़ार को अशांत और अस्थिर करने की मंशा से भयादोहन कर रहे हैं। प्रशासन से सुरक्षा की माँग की गयी ताकि जबरन बाज़ार बंद नहीं कराया जा सके।

